रांची, मार्च 8 -- रांची। अधिवक्ताओं और मुवक्किलों को ध्यान में रखते हुए सिविल कोर्ट परिसर में नया उप डाकघर कॉम्प्लेक्स एवं जे. शरण पैथोलॉजी सेंटर खोला गया है। इसका उद्घाटन शनिवार को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और आरडीबीए के महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने संयुक्त रूप से किया। सिविल कोर्ट के फास्ट ट्रैक भवन के निचले तल्ले पर उप डाकघर कॉम्प्लेक्स का कार्यालय है। वहीं, पैथोलॉजी कलेक्शन सेंटर डिस्पेंसरी सेंटर में खोला गया है। इस अवसर पर न्यायायुक्त दिवाकर पांडे, उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, पोस्ट ऑफिस के वरीय अधीक्षक उदयभान सिंह, डॉ. नितिन शरण समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.