अलीगढ़, मार्च 8 -- फोटो.. -पाइप लाइन बिछाने वाली फर्म का 49 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का मामला -जय इंटर प्राइजेज ने 2023 में नगर निगम में किया था काम, नहीं हुआ था भुगतान -रिकवरी को लेकर सिविल कोर्ट में दर्ज किया था मुकदमा, डिग्री होने के बाद भी निगम ने नहीं की अपील अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता एक फर्म का भुगतान नहीं करने के मामले में सिविल कोर्ट ने नगर निगम के बारहद्वारी स्थित जलकल विभाग के वाटर वर्क्स पर कुर्की नोटिस चस्पा करा दिया है। जय इंटरप्राइजेज फर्म ने 49 लाख से अधिक का भुगतान नहीं करने पर सिविल कोर्ट में वाद दायर किया था। इस मामले में वादी को कोर्ट से डिग्री भी मिल चुकी है। बारहद्वारी स्थित नगर निगम के वाटर वर्क्स पर शुक्रवार को सिविल कोर्ट का नोटिस चस्पा कर दिया। नोटिस चस्पा होने के बाद नगर निगम के अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.