सासाराम, जनवरी 31 -- सासाराम, निज संवाददाता। कचहरी परिसर की वृंदावन पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सिविल कोर्ट के सेवानिवृत छह कर्मियों को विदाई दी गई। बताया जाता है कि समारोह में कर्मियों में संजय कुमार कर्ण, राजन गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद सिन्हा उर्फ लालबाबू, विनोद मेहरा, सुरेन्द्र प्रसाद व चालक गया प्रसाद को अंग वस्त्र व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला जज अनुज कुमार जैन ने की। मंच संचालन वरीय कर्मी मनोज पांडेय ने किया। जिला जज ने कहा कि सरकारी नौकरी में आने वाले सभी लोगों का पहले से ही सेवानिवृति का दिन नीयत रहता है। ऐसे में सेवानिवृत होने वाले कर्मियों से उनके अनुभवों का लाभ लेना चाहिए। मौके पर जिला जज शैलेन्द्र कुमार पंडा समेत कई न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...