रुडकी, जनवरी 15 -- सिविल अस्पताल रुड़की में कार्यरत पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एक महत्वपूर्ण और राहत भरी पहल की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहली बार पैरामेडिकल स्टाफ को हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण अभियान की शुरुआत शुक्रवार से की जाएगी। इसका उद्देश्य मरीजों के सीधे संपर्क में रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को गंभीर संक्रमण से सुरक्षित रखना है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि निदेशालय स्तर से पैरामेडिकल स्टाफ के लिए हेपेटाइटिस बी वैक्सीन अस्पताल को भेज दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...