रुडकी, मार्च 19 -- जलसंस्थान के अधिकारियों ने बुधवार को सिविल अस्पताल परिसर में प्रस्तावित एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) के स्थान का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द ईटीपी का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जलसंस्थान के सहायक अभियंता जुनैद गौड बुधवार को अन्य अधिकारियों के साथ सिविल अस्पताल में प्रस्तावित ईटीपी के कार्य को लेकर निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सिविल अस्पताल के अधिकारियों के साथ वार्ता की। साथ ही जहां ईटीपी का काम शुरू होना है उस स्थल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में ईटीपी बनने के बाद बहुत लाभ होगा। इससे पहले भी सिविल अस्पताल में नई सीवर लाइन डालने से हॉस्पिटल एवं कालोनी को लाभ पहुंचा था। इसी तरह ईटीपी निर्माण के बाद अस्पताल की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। ...