रुडकी, नवम्बर 6 -- सिविल अस्पताल रुड़की के ऑर्थसर्जन डॉ. सतीश कुमार का भतीजा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। वह कक्षा 10 का एक छात्र है। छात्र का लिखा एक पत्र घर में मिला है। उसने केवल इतना लिखा है कि मुझे तलाश मत करना, मैं अपनी मर्जी से जा रहा हूं। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर गली नंबर-7 निवासी कक्षा 10 का छात्र है। वह दो नवंबर को बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया। उसके बाद वह वापस नहीं आया। देर शाम तक भी जब वह नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सिविल अस्पताल रुड़की के ऑर्थोसर्जन और किशोर के चाचा डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी संभावित जगह पर भतीजे की तलाश की है। उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.