सिवान की महिला टीम ने फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा
महाराजगंज, दिसम्बर 30 -- महराजगंज।अटैक स्पोर्टिंग क्लब द्वारा आयोजित ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के छठवें दिन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर महिला टीम का खिताबी मुकाबला 70 मिनट का खेला गया। इसमें मदर टेरेसा फुटबॉल क्लब सिवान, बिहार ने टाउन क्लब नरकटियागंज, बिहार को 1-0 से पराजित कर महिला खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शिवकुमार सिंह कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या कुसुम सिंह व मुहम्मद फजल खान ने किया। इसके बाद शुरू हुए खेल में मध्यांतर तक दोनों ही टीम की खिलाड़ियों ने गोल मारने का लगातार प्रयास किया, लेकिन दोनों ही गोलकीपर की चतुराई से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। मध्यांतर बाद भी दोनो ही टीम के खिलाड़ियों ने जन्मकर पसीना बहाया। लेकिन आखिरी समय तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.