हजारीबाग, फरवरी 18 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक सदर सीमा से सेट सिवाने पुल पर ऑटो और बालेनो कार के बीच हुई सीधी टक्कर में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में फूलमती देवी, इचाक निवासी राखी देवी, सुरभि कुमारी, रामगढ़ निवासी शांति देवी, ओशो लिंडा, नरेश रविदास एवं अतवारिया देवी हैं। वहीं शंकरपुर निवासी बिसन राम की मृत्यु हो गई है। ऑटो सवार सभी घायल हजारीबाग से इचाक की ओर लौट रहे थे। इसी बीच सिवाने पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार से ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। हादसा में दोनों वाहनो के परखच्चे उड़ गए। जबकि उस पर सवार लोग सड़क पर इधर उधर फेंका गए। घटना के बाद एनएच 33 पर घायलों की चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचकर घायलों को बचाने में जुट गए। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची नेशनल हाईवे 33 के एंबुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.