बोकारो, जून 1 -- बोकारो, प्रतिनिधि। रविवार को सिवनडीह में सामाजिक जागरूकता को लेकर तनजीम एहलेसुन्त बोकारो की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने की बात कही। हजरत मौलाना अल्हाज अलाउद्दीन खान ने कहा कि मुस्लिम समाज में फैल रहे बुराईयों के खिलाफ युद्ध अस्तर पर अभियान चला कर सुधार करने पर बल दिया गया। बैठक में सभी ओलमाएकराम व दनिशवरो कि उपस्थित में कई प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें मुसलमानों की शादी में दहेज प्रथा पर रोक लगाना प्रमुख रूप से शामिल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...