मुजफ्फर नगर, मार्च 26 -- मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में सिल्वर जोन अखिल भारतीय हिन्दी ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रबंधक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं संचालक अनिल कुमार शास्त्री ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया। कक्षा चार से जयश्री ने स्टेट में 444 वीं रैक एवं क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांच से अपेक्षा ने स्टेट में 236 वीं रैक एवं क्लास में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से वंशी मलिक ने स्टेट में 180वीं रैक एवं क्लास में प्रथम स्थान, अभय चौधरी ने स्टेट में 237 वीं रैक एवं क्लास में द्वितीय तथा आराध्या यादव ने स्टेट में 290 वीं रैक एवं क्लास में तृतीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.