रांची, जून 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली हाटबगान स्थित हरिमंदिर में सोमवार से नौ दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। सौरभ महाप्रभु एवं जोय गोस्वामी के द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। पश्चिम बंगाल पुरुलिया तैड़ांग के श्याम सुंदर दास, पुरुलिया के अविनाश पांडे महिला, बाघमुंडी पुतीडीह और झारखंड के चांडील चोड़ा के शाधुदास, तमाड़ के जाम लहर कीर्तन मंडली, ईचागढ़ सोड़ो के घनश्याम दास आदि प्रसिद्ध कीर्तन मंडली द्वारा कई पालियों के माध्यम से कीर्तन की प्रस्तुति दी जा रही है। वहीं कीर्तन को सुनने के लिए श्रोताओं की भीड़ जुट रही है। आयोजन समिति के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, कांचन सोनार, प्रदीप विश्वकर्मा, सुरेश मुंडा, संजीत सिंह देव, संदीप सिंह देव, रुद्राक्ष सिंह देव,रवि स्वर्णकार, राहुल आश, साह...