रांची, जून 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली लैम्पस में बुधवार को किसानों के बीच धान बीज का वितरण का शुभारंभ किया गया। जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, जिप सदस्य लक्ष्मी कुमारी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक के द्वारा क्षेत्र के 8 किसानों को धान बीज दिया गया। जिप उपाध्यक्ष ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि लैम्पस के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान दर पर धान बीज का वितरण किया जा रहा है, ताकि किसानों के ऊपर बोझ ना पड़े और वे आसानी से खेती कर सके। इस मौके पर मुखिया भरत मुंडा, लैम्पस अध्यक्ष सुरेश मुंडा, सिल्ली व टूटकी लैंपस के सदस्य, लैंपस कर्मी गोपाल कोइरी, धनीराम महादानी, लैम्पस कर्मी एवं किसान उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.