रांची, फरवरी 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची-पुरुलिया मार्ग पर सोमवार को बूढ़ाआम रघुनाथ महतो चौक के पास अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। मृतक 16 वर्षीय अंशुमन साहू पश्चिम बंगाल के तुलीन का निवासी था। इससे पहले सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सहित घायलों को सिल्ली अस्पताल ले आई। चिकित्सकों ने अंशुमन की मृत्यु की पुष्टि की। वहीं मामूली रूप से घायल दोनों किशोरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर जाने की अनुमति दे दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है जिसे मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के झालदा बोरजोपुर हेंसाहातू निवासी मनोज मुंडा और सिल्ली झारखंड मोड़ निवासी चंदन महतो और तुलीन निवासी अंशुमन साहू एक ही बाइक से तुलीन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.