रांची, अप्रैल 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम परिसर में रविवार शाम सिल्ली स्पोर्ट्स एकेडमी और बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और अकादमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुदेश महतो ने कहा कि स्थानीय ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म देने के उद्देश्य से वर्षों पूर्व यह प्रयास शुरू किया गया था। आज खिलाड़ी और कोचों की मेहनत से अकादमी ने खेल जगत में अपनी पहचान बनाई है। खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं और खेल को अपने करियर के रूप में भी अपना रहे हैं। स्थापना दिवस पर सुदेश महतो और अन्य अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके अलावा अकादमी की स्थापना से जुड़े महत्वपू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.