रांची, जनवरी 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। स्कूली विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण योजना के तहत शनिवार को सिल्ली प्रखंड के स्कूलों के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गयी। इसमें बंता, पतराहातू एवं पिस्का विद्यालय के 125 विद्यार्थी को साइकिल दी गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बलराम सिंह मुंडा ने कहा कि साइकिल वितरण का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। साइकिल पाने वाले विद्यार्थियों ने खुशी जताई और कहा कि अब उन्हें स्कूल आने-जाने में किसी की मदद की जरूरत नहीं होगी। बीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि कुल 125 साइकिल में 25 जेनरल बच्चों को भी साइकिल दी गई है। इस कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.