रांची, मई 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, निष्ठा और उत्साह के साथ मनाया गया। लुपुंग रॉयल कॉलोनी, सिल्ली बाजार काली मंदिर, राजवाड़ी व अन्य स्थानों पर सुहागिन महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर वट वृक्ष के समीप पहुंचीं और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने भगवान विष्णु की पूजा कर अखंड सौभाग्य और पारिवारिक सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर वट वृक्ष में कच्चा धागा लपेटा और परिक्रमा करते हुए पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। पूजन के बाद महिलाओं ने पुरोहित से वट सावित्री व्रत की कथा सुनी। सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे पूजा करने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूरे दिन वातावरण भक्तिमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...