रांची, मार्च 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के बुढ़ाआम के समीप रघुनाथ चौक में शुक्रवार को आजसू पार्टी के तत्वावधान में चुआड़ विद्रोह के महानायक शहीद रघुनाथ महतो की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव सह गूंज परिवार के संयोजक जयपाल सिंह, प्रमुख जितेन्द्र बड़ाईक एवं अन्य लोगों ने शहीद रघुनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर जयपाल सिंह ने कहा कि रघुनाथ महतो अंग्रेजों के अत्याचार और शोषण के विरोध में ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ वर्ष 1769 में चुआड़ विद्रोह की शुरुआत की थी। उन्होंने आदिवासियों का नेतृत्व किया और वर्ष 1805 में यह विद्रोह समाप्त हुआ था। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जो विद्रोह किया था, उसे चुआड़ विद्रोह के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपना गांव, अपना राज; दूर भगाओ विदेशी राज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.