रांची, मई 21 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन दी। इस मौके पर पार्टी के रांची जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष नगेन्द्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि राजिव गांधी भारत को 21वीं सदी में ले जाने वाले दुरदर्शी नेता थे। उन्होंने कम्प्यूटर क्रांति, सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज जैसे कई ऐतिहासिक फैसले किए। सशक्तिकरण और तकनीकी विकास के लिए राजीव गांधी के योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राजिव गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र म...