रांची, मार्च 13 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खेदडीह गांव में बुधवार की रात 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में मायकेवालों ने मृतका के पति, सास-ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मृतका के पिता सीताराम महतो ने कहा है कि मेरी पुत्री सुनीता कुमारी का पांच वर्ष पूर्व अतुल कुमार महतो के साथ विवाह हुआ था। कुछ दिन बाद पुत्री को अतुल कुमार महतो और उनके परिजन प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद पुत्री मेरे घर लोवादाग टीवी रामपुर आ गई थी। पिछले 17 फरवरी को अतुल जबरन पुत्री को अपने साथ घर ले गया। गुरुवार की सुबह नौ बजे फोन पर सूचना दी कि आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। सीताराम ने दामाद अतुल कुमार महतो, समधी सनातन महतो और समधन संध्या देवी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है।...