रांची, जनवरी 11 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बाजार के पुराने यूनियन बैंक के समीप से गुजरने वाले वर्षों पुराने नाले पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। यह नाला बारिश के पानी को रेलवे पुल के रास्ते शहर से बाहर खेतों की ओर निकालता है, जिससे सिल्ली बाजार और आसपास के इलाकों में जलजमाव नहीं होता। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कुछ वर्षों से भू-माफियाओं द्वारा इस नाले को अतिक्रमण कर उस पर सड़क निर्माण का प्रयास किया जा रहा है, ताकि आसपास की जमीनों को ऊंचे दामों पर बेचा जा सके। विरोध के कुछ दिन बाद फिर शुरू हो जाता है निर्माण: ग्रामीणों ने बताया कि जब भी नाले पर रास्ता बनाने का कार्य शुरू होता है, ग्रामीणों के विरोध के बाद उसे अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है, लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाता है। इससे स्थानीय लोगों में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.