रांची, मई 25 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली रेलवे स्टेशन के पास स्थित घर की छत पर एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक 13 वर्षीय लोकनाथ महतो संत माइकल स्कूल मुरी में आठवीं कक्षा का छात्र था। दो दिन पहले स्कूल के हॉस्टल से गर्मी की छुट्टी पर घर आया था। जानकारी के अनुसार, स्व.गोकुल महतो का पुत्र लोकनाथ महतो अपनी मां के साथ रहता था। आठ साल पहले उसके पिता के निधन के बाद वह रिश्तेदार के साथ रहता था। रविवार की सुबह उसकी मां कौशल्या देवी और रिश्तेदार राजू महतो किसी काम से झालदा गए थे। घर पर लोकनाथ महतो अकेला था, शाम लगभग छह बजे जब घर लौटे तो लोकनाथ की खोजबीन करने लगे। इसके बाद राजू महतो छत की ओर बढ़े तो देखा कि बांस पर फांसी के फंदे से लोकनाथ झूल रहा है। इसके बाद अगल-बगल के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, परंतु तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.