रांची, दिसम्बर 3 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा तीरंदाजी सेंटर में बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर अकादमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो ने दिव्यांग तीरंदाजों को सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाले खिलाड़ियों में भारतीय टीम में चयनित जीतू राम बेदिया, मुस्कान कुमारी, बबिता कुमारी और रवि कुमार शामिल हैं। सुदेश कुमार महतो ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की विशेष क्षमता उन्हें विशिष्ट बनाती है। उन्होंने जोर दिया कि ये खिलाड़ी समाज में दूसरों के साथ पूरी तरह और समान रूप से प्रभावी रूप से भाग ले सकें, अपने जीवन के सभी पहलुओं में किसी भी बाधा का सामना न करें, और राष्ट्र के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो। कोच प्रकाश राम ने बताया कि बिरसा मुंडा तीरंदाजी अकादमी में दिव्यांग तीरंदाजों के लिए एक विशेष अकादमी संचालित की जाती...