रांची, सितम्बर 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली छाता टांड़ में सार्वजनिक छाता पूजा समिति के तत्वावधान में बुधवार को छाता पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूजा स्थल पर इंद्र देव की पूजा-अर्चना कर राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, गणमान्य अतिथि एवं ग्रामीणों ने रस्सी खींच कर विशाल छाता को खड़ा किया। इससे पूर्व करन कोईरी एवं विश्वनाथ कोईरी के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा सिल्ली राजवाड़ी से सफेद कपड़ों से सजा लगभग 30 फीट विशाल छाता एवं राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव को गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा के साथ मेला स्थल पर लाया गया। जहां उपस्थित लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने भी लोगों का अभिवादन किया एवं पर्व की शुभकामनाएं दी। मेले के सफल आयोजन में रिझु महतो, प्रदीप कोईरी, सुकराम कुशवाहा, विकेश कोईरी, मनोज कोईरी, तेजनाथ कोईरी, सुजित कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.