रांची, मई 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा मुरी गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। 42 वर्षीय ठेकेदार मजदूर सुधीर मुंडा ने अपने ही घर के आंगन में लगे कुसुम पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब आठ बजे की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक सुधीर मुंडा, पिता ठाकुरदास मुंडा, हर दिन की तरह गुरुवार सुबह घर से निकले। बाजार में लोगों से बातचीत की, फिर एक होटल में नाश्ता किया और घर लौट आए। लेकिन लौटने के कुछ ही देर बाद उन्होंने घर के आंगन में लगे पेड़ से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। हर किसी की आंखों में आंसू थे। गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.