रांची, फरवरी 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जैक द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा का जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने निरीक्षण किया। इस क्रम में वे प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने कक्षाओं की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीईओ ने केंद्राधीक्षक विनीता कुमारी से परीक्षा संचालन की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त पाई गई। उन्होंने केंद्र प्रबंधन को आगे भी अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.