रांची, सितम्बर 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली स्टेडियम परिसर में मंगलवार को आजसू पार्टी सिल्ली की ओर से झारखंड आंदोलन के पुरोधा स्व. बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम परिसर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, विकास महतो, रणवीर महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयपाल सिंह ने कहा कि स्व. बिनोद बाबू ने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया था। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा पर विशेष बल दिया और लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। जितेंद्र बड़ाइक ने उन्हें महान शिक्षाविद और झारखंड के भीष्म पितामह बताते हुए कहा कि उनका झारखंड आंदोलन में अमूल्य ...