रांची, जुलाई 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सिल्ली-मुरी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर फोरलेन बनाने की मांग की है। इस संबंध में जानकारी शुक्रवार को भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि संजय सेठ ने कहा कि सिल्ली क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है और प्रतिदिन हजारों लोग, विशेषकर छात्र और मजदूर, रांची आते-जाते हैं। लगभग 65 किमी की दूरी तय करने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लग जाता है। इस पर नितिन गडकरी ने भी जल्द सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित कर गति शक्ति योजना से फोरलेन करने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...