रांची, जुलाई 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। रांची के आर्याकुलम स्कूल परिसर में 13 जुलाई को आयोजित अस्मिता वुशु लिग प्रतियोगिता में सिल्ली बिरसा मुंडा वुशु सेंटर ने 11 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता युवा मामले और खेल विभाग भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में रांची जिले के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से 350 महिला प्रतिभागियों ने भाग लिया था। सिल्ली के खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से इस प्रतिष्ठित खिताब को जीता। बिरसा मुंडा वुशु सेंटर के कोच वाहिदअली ने इस सफलता की जानकारी दी। सिल्ली के खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक जीत पर बिरसा मुंडा वुशु सेंटर के संरक्षक पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, ब्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.