रांची, फरवरी 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को कैंपस सेलेक्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपोलो टायर कंपनी के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। चयन प्रक्रिया में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस संकाय के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कैंपस सिलेक्शन का संचालन कर रहे मैकेनिकल विभाग के हेड ऑफ द डिपार्टमेंट राजेश गुड़िया ने बताया कि कंपनी आंध्र प्रदेश की है और साक्षात्कार का परिणाम जल्द घोषित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षक अंकित कुमार, विवेक नयन, दीपक कुमार महतो, शेखर कुमार चौधरी, दिलकश प्रवीण, सोमनाथ नाग और बप्पा सेन का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.