रांची, मई 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के नीचे टोला में सड़कों पर ही नाली का पानी बहने से मुहल्ले की स्थिति नरकीय हो गई है। साथ ही इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाली का पानी का जहां-तहां जमा होने के कारण पूरी सड़क दुर्गंध से भरी है, जिससे लोगों को बिना नाक बंद किए गुजरना मुश्किल है। इस जगह पर मच्छरों का भी प्रकोप है। इससे बीमारी फैलने की आशंका भी है। ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय मुखिया समेत अन्य अधिकारियों को भी इस की जानकारी दी गई है, लेकिन किसी ने भी समस्या के समाधान के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.