रांची, अगस्त 2 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, सिल्ली के विद्यार्थियों ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल (2025-26) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 115 पदक और 14 ट्रॉफियां जीतकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न डीएवी स्कूलों- गुमला, गढ़वा, डाल्टनगंज, भवनाथपुर, हेहल तथा खेलगांव स्टेडियम रांची, के प्रतिभागियों ने भाग लिया था। डीएवी सिल्ली से 114 खिलाड़ियों ने भाग लिया और खेलों में शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए 41 स्वर्ण, 37 रजत और 37 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर भी पुरस्कृत किया गया। आर्या रानी को सर्वश्रेष्ठ वुशू खिलाड़ी, हिमांशु को सर्वश्रेष्ठ कराटे खिलाड़ी, प्रियांशी को अंडर-14 स्किपिंग में और काव्या...