रांची, जनवरी 5 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली कॉलेज, सिल्ली में सोमवार को एमए भूगोल सत्र 2023-25 के उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एमए में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों समेत सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो ने कहा कि हर विदाई एक नई शुरुआत होती है। उन्हें गर्व है कि सिल्ली कॉलेज ने विद्यार्थियों को ऐसा माहौल दिया है जहां से वे ज्ञान, नेतृत्व और संस्कारों से परिपूर्ण होकर निकल रहे हैं। कॉलेज की छात्रा शेफाली कुमारी और राधा रानी ने सुरीले गीत प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो भावानंद चौधरी, डॉ अनंत कुमार महतो, समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो नकुल महतो, परीक्षा नियंत्रक प्रो त्रि...