रांची, जनवरी 22 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी की प्रतिभाशाली तीरंदाज सुरभि पाल ने अंडर-19 स्कूल नेशनल गेम्स की आर्चरी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर एकेडमी, स्कूल और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुरभि ने रिकर्व डिवीजन के क्वालीफिकेशन राउंड में रजत पदक हासिल किया, वहीं मिक्स टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता पाई। एकेडमी के कोच प्रकाश राम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 10 से 18 जनवरी तक मणिपुर के इंफाल में आयोजित की गई थी। देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच सुरभि का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सुरभि पाल मुरी निवासी अमर पाल की पुत्री हैं और वर्तमान में सिंगपुर आरटीसी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा हैं।...