रांची, जनवरी 8 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली निवासी तरणी गोस्वामी (गुड्डू) एवं नीलिमा देवी की पुत्री प्रेरणा गोस्वामी ने वर्ग बारहवीं की आईसीटी प्रतियोगिता में प्रखंड टॉपर बनकर विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यह सम्मान झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत रांची कैंपस में आयोजित झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव के दौरान सफल छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेरणा को मेडल, बैग एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रेरणा सिल्ली एसएस प्लस टू विद्यालय के विज्ञान संकाय की बारहवीं फाइनल ईयर की छात्रा हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.