रांची, मई 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर, सिल्ली की प्रतिभाशाली तीरंदाज तमन्ना वर्मा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर न सिर्फ राज्य, बल्कि अपने प्रशिक्षण केंद्र का भी नाम रोशन किया है। जैसे ही वह प्रतियोगिता से लौटकर मुरी स्टेशन पहुंचीं, सेंटर के खिलाड़ियों, कोचों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन बिहार के भागलपुर में 4 से 8 मई के बीच किया गया था। इसमें देशभर से चुने गए 16 बेहतरीन तीरंदाजों ने हिस्सा लिया। झारखंड से केवल बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर की तमन्ना वर्मा ही महिला तीरंदाज के रूप में चयनित हुई थीं। उनका चयन 2024 में गुजरात में हुए ट्रायल के दौरान हुआ था। तमन्ना ने कांटे की टक्कर में हरियाणा की तमन्ना गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.