रांची, अगस्त 14 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली- मुरी और आसपास के इलाकों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में झंडोत्तोलन के बाद सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में उनके संस्था प्रमुख तिरंगा फहराएंगे। टुंगरी पहाड़ पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो तिरंगा फहराएंगे। क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। कई स्कूलों में स्कूल स्तर पर कई कार्यक्रम होंगे। कई जगह देश भक्ति कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...