नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- बॉलीवुड सिलेब्रिटीज की फिटनेस अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय रहती है। वो क्या खाते हैं, क्या रूटीन फॉलो करते हैं, हर कोई ये जानना चाहता है। आज हम सिलेब्रिटीज के पॉपुलर मॉर्निंग रिचुअल के बारे में बात करेंगे। दरअसल जाह्नवी कपूर, शिल्पा शेट्टी और कृति सेनन जैसे कई सिलेब्रिटीज अपने दिन की शुरुआत एक चम्मच देसी घी के साथ करते हैं। न्यूट्रीशनिस्ट शिखा गुप्ता कहती हैं कि ये छोटी सी आदत हेल्थ पर बड़ा असर डालती है। अगर आप सुबह उठते ही खाली पेट एक चम्मच देसी घी लेते हैं, तो इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। आइए डिटेल में जानते हैं सिलेब्रिटीज के इस पॉपुलर मॉर्निंग रिचुअल के बारे में।बहुत मायने रखती है सुबह की सही शुरुआत न्यूट्रीशनिस्ट कहती हैं कि ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं। लेकिन आपके हा...