किशनगंज, अप्रैल 6 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। सिलीगुड़ी से बालुरघाट के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ( 15464 ) में डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग के बाद कटिहार डीआरएम ने सारे मामले को अलीपुरद्वार रेल मंडल के माथे पर डाल दिया है। बताते चले ठाकुरगंज रेलयात्री समिति ने 6 फ़रवरी को रेल मंत्री, जीएम पूर्वोतर सीमांत रेलवे , डीआरएम कटिहार और स्थानीय सांसद डॉ मो जावेद आजाद को पत्र लिखकर सिलीगुड़ी से बालुरघाट के बीच चलने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस में बोगी की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। ठाकुरगंज रेल यात्री समिति के अध्यक्ष बच्छराज नखत ने बताया कि उक्त पत्र में बोगी की संख्या कम रहने के कारण यात्रियों को हो रही तकलीफ का वर्णन तस्वीरों के साथ किया गया था। मानवीय आधार पर इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या बढ़ाने की मांग की गयी थी। उन्होंने बताया की एक तरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.