बलिया, अक्टूबर 7 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में तैनात सेना के जवान की रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही परिजन और नाते-रिस्तेदार सिलिगुड़ी रवाना हो गये। खबर मिलने के बाद से गांव के लोग गमगीन हैं। उनके पार्थिव शरीर के मंगलवार को आने की सम्भावना व्यक्त की जा रही है। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह निवासी 28 वर्षीय अनुप यादव साल 2015 में फौज में भर्ती हुए थे। वर्तमान समय में उनकी पोस्टिंग पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में थी। वहां पर अनुप पत्नी पिंकी और पांच साल के बेटे आरव के साथ रहते हैं। बताया जाता है कि रविवार की शाम वह बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया लिहाजा उनकी जान चली गयी। सेना के अधिकारियों ने मामले से परिजनों को अवगत कराया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.