सीतामढ़ी, मई 11 -- सुरसंड। थाना क्षेत्र के करड़वाना गोट गांव में गैस सिलिंडर लीक होने से लगी आग से शनिवार को एक व्यक्ति के आवासीय परिसर व मिठाई के कारखाना में लगभग 10 लाख रुपये मुल्य की संपत्ति जलकर राख हो गयी। अगलगी की घटना उक्त गांव के वार्ड पांच निवासी नागेंद्र राय के पुत्र मधुसूदन राय के आवासीय परिसर में हुई। अग्निपीड़ित मधुसूदन राय के अनुसार इस घटना में मिठाई कारखाना में तैयार कर रखी गयी 230 किलो मिठाई, दो फ्रीज, दूध जांचने की मशीन, 15 किलो घी, 20 किलो पनीर, पांच बोरी चीनी, 10 बोरी मिल्क पाउडर, दो बोरी सुजी, चार बोरी मैदा, 22 ड्रम दही, 650 लीटर सुधा दूध, पांच बोरी चावल, चार बोरी गेहूं, इनभरटर-बैट्री, इलेक्ट्रॉनिक्स वजन कांटा, स्टेबलाइजर, चापाकल में लगा मोटर, दो महंगा फोन, बर्तन व वस्त्र सहित लगभग 12 लाख रुपये मुल्य का सामान जलकर राख हो...