बिहारशरीफ, सितम्बर 15 -- सिलाव डीह टीला का शोधार्थियों ने किया अवलोकन, कहा-हो खुदाई नालंदा विवि के शोधार्थी ने कहा-नालंदा महाविहार जैसी ईंटें व अन्य प्राचीन साक्ष्य हैं मौजूद फोटो : सिलाव डीह : सिलाव डीह टीला के पास शोधार्थी। सिलाव, निज संवाददाता। नालंदा महाविहार व राजगृह के बीचोंबीच स्थित सिलाव डीह के टीले का नालंदा विश्वविद्यालय समेत स्थानीय शोधार्थियों ने गहन अवलोकन किया। कहा कि यहां मिलने वाली ईंटें प्राचीन नालंदा महाविहार जैसी हैं। अगर टीले की खुदाई की जाये, तो नालंदा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ सकता है। यहां बहुतायत में मृदभाड़ के टुकड़े, ईंट व अन्य प्राचीन वस्तुएं मिलती हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातत्व विभाग के शोधार्थी शाहरुख खान के साथ ही राजगीर डिस्कवरी के सदस्यों संजय कुमार, चंद्रशेखर सिंह, राकेश यादव, विकास विश्वकर्म...