उत्तरकाशी, सितम्बर 7 -- यमुनोत्री हाइवे पर सिलाई बंद के पास चटख से पहाड़ी चटख रही है। पहाड़ी के चटखने से यहां पहाड़ी से यमुनोत्री हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिससे हाईवे पर बार-बार वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लागातार हो रही बारिश के बाद रविवार को चटख धूप खिली, जिससे यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास चट्टान चटखने लगे और पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। पत्थरों के गिरने से यहां धूल के गुब्बार भी उड़ रहे हैं। पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों के कारण हाईवे बार बार बाधित हो रहा है। सिलाई बैंड के पास चट्टान से पत्थर गिरने के कारण 33 केवी बिजली की लाइन भी यहां क्षतिग्रस्त हो गयी है। विद्युत विभाग द्वारा नौगांव से लेबर को क्षतिग्रस्त 33 केवी लाइन को दुरुस्त करने हेतु भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...