हजारीबाग, फरवरी 22 -- दारू प्रतिनिधि। कुम्भ स्नान करने गए 10 यात्रियों में से सात की मौत हो गई थी। इसमें पवन कुमार यादव (22)पिता महेंद्र यादव जो सदर प्रखंड सिलवार के रहने वाला था। लोगों बताया की 17 फ़रवरी को कुम्भ स्नान करने के लिए कंडसार के यात्रियों के साथ गए थे स्नान करने के बाद वापस आने के दौरान 20 फ़रवरी को सड़क हादसा में जौनपुर में मौत हो गई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव और घर कोहराम मच गया। दो दिनों से गांव में सन्नाटा छाया रहा। इस ह्रदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। मौत के बाद वाराणसी में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को सुबह पांच बजे शव पहुंचा। शव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। घर और आसपास में कोहराम मच गया। दहाड -दहाड़ के परिजन रोने लगे सभी का हाल बुरा है। तीन दिनों से घर में चूल्हा तक नहीं जला। सुबह पांच बजे...