गुमला, फरवरी 20 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला-छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलम बाईपास मोड़ के समीप बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की झुलसकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात करीब एक बजे स्थानीय लोगों ने तेज टक्कर की आवाज सुनी। बाहर निकलने पर देखा कि ट्रेलर पेड़ से टकराकर धू-धू कर जल रहा था और चालक केबिन में फंसा हुआ था। इसकी सूचना तत्काल गुमला थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए चालक को बाहर निकाला तथा उसे सदर अस्पताल, गुमला भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि मृतक चालक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। शव को सदर अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.