बांका, फरवरी 11 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत दूसरे दिन यानी बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार ने सिलजोरी और गोविन्दपुर गांव पहुंचकर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर चल रहे दवा वितरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डॉ. आशीष कुमार ने घर-घर जाकर फाइलेरिया रोधी दवा के वितरण और सेवन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में फाइलेरिया की दवा दी जा रही है और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में ही दवा का सेवन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए समय पर दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.