कानपुर, जनवरी 11 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। अनुशासनहीनता के आरोप में नगर निगम सदन से निष्कासित किए गए भाजपा पार्षद पवन गुप्त पूर्व फैसले के तहत रविवार को नगर निगम परिसर में सिर मुंडवाने पहुंचे। इसकी खबर भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित को लगी तो उन्होंने भाजयुमो जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्र को मौके पर भेजा। इस बीच बागी पांच पार्षद भी पहुंच चुके थे। शिवांग ने पार्षद पवन गुप्त, विकास जायसवाल की जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित से फोन पर बात कराई। अनिल दीक्षित ने कहा महापौर सोमवार तक शहर आ जाएंगी। इसके बाद दोनों पार्षदों पवन गुप्त और अंकित मौर्य का निष्कासन बहाल कराया जाएगा। साथ ही बागी पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य कराए जाने पर भी सहमति बनेगी। मान, सम्मान की निकली अर्थी तो सिर मुंडवाना मजबूरी बागी पार्षद पवन गुप्त ने सिर मुंडवाने का फैसला स्थग...