बरेली, अगस्त 10 -- दरोगा के पिता की हत्या सिर पर प्रहार करके की गई थी। पोस्टमार्टम में उनके सिर में गंभीर चोट मिली है और एक पसली भी टूटी मिली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल भेजा जाएगा। किला के मोहल्ला फूलबाग छावनी निवासी 65 वर्षीय नत्थूलाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनका बड़ा बेटा सर्वेश गाजियाबाद के थाना मधुवन बापूधाम थाने में दरोगा और छोटा बेटा राजेश यहां परिवार के साथ रहकर पुलिस की तैयारी कर रहा है। राजेश ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोस में रहने वाला मनोज शराब पीकर उन लोगों को गालियां दे रहा था। इस पर उनके पिता नत्थू लाल समझाने के लिए मनोज के घर गए तो वह आक्रोशित हो गया। फिर मनोज, उसके पिता किशन पाल और उसकी पत्नी सममत अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.