आरा, मार्च 11 -- बिहार के आरा में तनिष्क ज्वेलर्स में लूटपाट कर अपराधियों ने सनसनी फैला दी है। एक भीड़भाड़ वाले इलाके में दिनदहाड़े लूटपाट की पूरी कहानी अब सामने आई है। सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बज रहे थे। तनिष्क शोरूम खुल चुका था और स्टाफ अभी पहुंचे ही थे। तभी एक-एक कर छह से सात अपराधी ग्राहक बन कर शोरूम में पहुंचे और गार्ड का हथियार छीन सभी स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद सिर पर पिस्टल भिड़ाकर लूटपाट शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद सभी जेवर झोले में भर कर अपराधी हथियार लहराते भाग निकले। महिला सेल्समैन सिमरन कुमारी ने बताया कि अपराधी नौ से दस की संख्या में थे। सभी अपराधी डबल हथियार रखे हुए थे। बदमाशों ने सभी का मोबाइल छीन लिया और बोला, जो भी सामान है, उसे बाहर निकालो। इसके बाद काउंटर एवं लॉकर में रखे जेवरात लूटकर आसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.