चंडीगढ़, फरवरी 11 -- गुरुग्राम के मानेसर इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लापता बच्चे का शव मिला है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय आकाश तिवारी के रूप में हुई है जो 8 फरवरी से गायब था। उसके शरीर पर घसीटने के बने निशान हैं और साथ ही सिर पर भी चोट लगी है। परिजनों ने पुलिस को आकाश की हत्या का शक जताया है। परिवार ने मांग की कि मामले की हत्या के एंगल से जांच की जाए। मानेसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मॉर्निंग वॉक करने गया था, तीन दिन बाद लाश मिली आकाश के पिता रंजीत तिवारी ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के इशापुर गांव का है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। परिवार कुछ समय से मानेसर की श्री श्याम कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रहा था। आकाश जेडी पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ता था। 8...