इटावा, फरवरी 22 -- इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे बोरी में मिले छात्र मनीष यादव के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या का कारण प्रेम प्रसंग और कथित पारिवारिक प्रतिष्ठा से जुड़ा निकला। सीआरपीएफ में ट्रेनिंग कर रहे एक जवान ने अपनी बहन (जो स्वयं पुलिस में सिपाही है) से बात करने पर मनीष की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सीआरपीएफ जवान और उसका एक अन्य साथी फिलहाल फरार हैं। छात्र का शव बरामद हुआ तो सिर धड़ से अलग था। एक पैर भी कटा हुआ था। जबड़ा टूटा था और शरीर पर चोट के दर्जनों निशान थे।18 फरवरी से लापता था मनीष भरथना क्षेत्र के नगला बंधा का रहने वाला मनीष यादव 18 फरवरी की सुबह घर से कोचिंग के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर भरथना थाने में गुमशुदगी दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.